मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में विशाल शिविर: 500 से अधिक मरीजों की जांच, 157 यूनिट रक्तदान

Massive camp in Raipur to mark 12 years of Modi government: Over 500 patients examined, 157 units of blood donated, Dr. Anamika Singh, MBBS, MS, Gynecologist, Councilor and MIC Member, Raipur Municipal Corporation, State BJP Media Panelist, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के 12 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी के महावीर नगर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अनामिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस विशेष अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया है। इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से इस शिविर की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र को अपनाकर जनसेवा को ही सर्वोपरि माना है। मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं।

शिविर की मुख्य उपलब्धियाँ और सेवाएँ

नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण

शिविर में एसबीएच (SBH) हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। इसके बाद डॉ. अनामिका सिंह की टीम द्वारा जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया।

निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष जांच

ओएसिस फर्टिलिटी के सहयोग से निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष परामर्श और जांच शिविर लगाया गया। यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी।

महिला स्वास्थ्य सेवाएँ

महिलाओं और परिवारों के लिए निःशुल्क परामर्श, एएमएच (AMH) जांच और अल्ट्रासाउंड सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

500 से अधिक लाभार्थी

शिविर के दौरान कुल 500 से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार और चिकित्सकीय लाभ प्रदान किया गया।

युवाओं ने दिखाया उत्साह, 157 यूनिट रक्त एकत्रित

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ यहाँ एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था। इसमें क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मानव सेवा के संकल्प के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के विशेष सहयोग से शिविर में कुल 157 यूनिट रक्तदान हुआ, जो समाज सेवा और जनजागरूकता की एक मिसाल बना।

कार्यक्रम के आयोजन में पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के श्री राजकुमार गुंजवानी, श्री अजय जयसिंघानी एवं श्री पंकज चिजवानी का विशेष सहयोग रहा।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी, , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमेलन साहू जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अमित साह मैसेरी, श्री रविंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्री रविंद्र सिंह ठाकुर , श्री राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष श्री भीमवंत निषाद, वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, श्री एस. के. सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Category