मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी मूल विभाग में भेजे गए

Employees posted in the office of Chief Minister and Cabinet were sent to the parent department, General Administration Department, Chhattisgarh, Khabargali.

रायपुर (khabargali) सरकार बदलते ही राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में भेजे जाने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए उन कर्मचारियों को अपने मूल विभाग में लौटने की सूचना 4 दिसंबर तक देने को कहा है।

इन्हें मिला आदेश

मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा के सुरज कुमार कश्यप तथा उमेश कुमार पटेल, अतिरिक्त मुख्य ग्रंथपाल चिन्मय वर्मा, राज्य प्रशासनिक सेवा के देवेंद्र प्रधान तथा निज सचिव सुनिल कुमार चतुर्वेदी और कैलाश ठाकुर को उनके मूल विभाग में जाने के आदेश पारित किया गया।

सुश्री दिव्या वैष्णव - विशेष कर्तव्यवस्थ अधिकारी मंत्री गृह जेल लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्थ, पर्यटन, कृषि विकास कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी

कैलाश प्रसाद वर्मा - विशेष सहायक मंत्री, गृह जेल लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्थ, पर्यटन, कृषि विकास कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी

जयशकर उरॉव - विशेष सहायक मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आपाकट, स्कूल शिक्षा व सहकारिता

लिंगराज सिदार - ओएसडी, मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम

राजेश कुमार पात्रे - विशेष सहायक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम

गिरधारी लाल यादव - विशेष सहायक मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

अजय शंकर उरॉव - ओएसडी मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक)

अतुल कुमार - ओएसडी मंत्री खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति

बन सिंह नेताम - ओएसडी, मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास

 

Employees posted in the office of Chief Minister and Cabinet were sent to the parent department, General Administration Department, Chhattisgarh, Khabargali.

 

Category