निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल खबरगली Car crushes 7 people on under-construction Ganga Expressway, 4 dead, 3 injured hindi news big news khabargali

रायबरेली (खबरगली) जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास रविवार रात भीषण हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 घायल हो गए हैं।  5 युवतियों और 2 महिलाओं को कार ने रौंदा। ये हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है।  इधर घायलों का इलाज भी जारी है. गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। 

मृतकों की पहचान असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवमम (14) के रूप में हुई है. सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं।  वहीं घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं। इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स रेफर किया गया है। 

Category