पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक अनुज शर्मा की पहल पर मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन

Pirda village land acquisition, RDA Kaushalya Vihar, Minister OP Choudhary, Chief Minister Vishnudev Sai, Pirda village residential project, Raipur Development Authority, Dharsiwa MLA Anuj Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी को लेकर पिरदा गांव के ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की पहल पर वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि यदि ग्रामीण अपनी जमीन पर आवासीय प्रोजेक्ट नहीं चाहते हैं, तो सरकार उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई आवासीय परियोजना नहीं लाएगी।

पिरदा गांव में RDA की कॉलोनी का प्रस्ताव

रायपुर विकास प्राधिकरण ने पूर्व नियोजित योजना के तहत पिरदा गांव की जमीन को कौशल्या विहार कॉलोनी के लिए चिन्हित किया था। इसकी सूचना प्रकाशित होने के बाद गांव के किसान और ग्रामीण अपनी कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर चिंतित थे। ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी जमीन पर खेती कर रहे हैं और अपनी भूमि को RDA को देने के इच्छुक नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 प्रतिशत लोगों के मकान भी इसी जमीन पर स्थित हैं।

​    ​​    ​Pirda village land acquisition, RDA Kaushalya Vihar, Minister OP Choudhary, Chief Minister Vishnudev Sai, Pirda village residential project, Raipur Development Authority, Dharsiwa MLA Anuj Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा को बताई समस्या

भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर पिरदा गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों और किसानों ने अपनी बात रखी और अपनी जमीन पर आवासीय प्रोजेक्ट नहीं बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने अपनी मंशा से धरसींवा विधायक अनुज शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ग्रामीणों की स्थिति और उनकी मांग से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों का पक्ष सुनने दिए निर्देश

विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिरदा गांव के ग्रामीण अपनी कृषि भूमि पर खेती कर रहे हैं और अपनी जमीन RDA को देने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी से मोबाइल पर चर्चा कर ग्रामीणों का पक्ष सुनने के निर्देश दिए।

Pirda village land acquisition, RDA Kaushalya Vihar, Minister OP Choudhary, Chief Minister Vishnudev Sai, Pirda village residential project, Raipur Development Authority, Dharsiwa MLA Anuj Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- ग्रामीण नहीं चाहते तो नहीं आएगा आवासीय प्रोजेक्ट

इसी क्रम में मंगलवार को विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पिरदा गांव के ग्रामीणों ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायक अनुज शर्मा ने उन्हें पिरदा गांव की वास्तविक स्थिति और ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ग्रामीण अपने गांव में आवासीय प्रोजेक्ट नहीं चाहते हैं, तो सरकार उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई परियोजना नहीं लाएगी।

RDA को जमीन नहीं लेने के निर्देश

मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पिरदा गांव की जमीन RDA द्वारा नहीं ली जाएगी। उन्होंने इस संबंध में रायपुर विकास प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात भी कही। मंत्री के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अनुज शर्मा के प्रति आभार जताया।

ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा का जताया आभार

मंत्रालय के द्वार क्रमांक-4 पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि विधायक अनुज शर्मा ने उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था और उन्होंने ग्रामीणों की मांग को सरकार तक पहुंचाकर अपना वादा पूरा किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिरदा गांव की जमीन पर RDA का आवासीय प्रोजेक्ट नहीं आने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

बैठक में ये जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और प्रभावित किसान मौजूद रहे।

Pirda village land acquisition, RDA Kaushalya Vihar, Minister OP Choudhary, Chief Minister Vishnudev Sai, Pirda village residential project, Raipur Development Authority, Dharsiwa MLA Anuj Sharma, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category

Other News