इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 251 पेड़ लगाए जाने एवं उन्हें संरक्षित किये जाने का लक्ष्य
संस्था के द्वारा विगत 6 वर्षों से वृक्षारोपण किया जा रहा है तथा अब तक करीब 5000 से ऊपर लगाए गए पौधों ने वृक्षों का रूप ले लिया
रायपुर (khabargali) प्रगति ग्रीन संस्था के अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा यह जानकारी दी गई की इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 251 पेड़ लगाए जाने एवं उन्हें संरक्षित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत इस सत्र का प्रथम वृक्षारोपण मोवा स्थित बड़े तालाब में किया गया। जहाँ कुल 21 नग पौधे लगाए गए। संस्था के द्वार विगत 6 वर्षों से वृक्षारोपण किया जा रहा है तथा अब तक करीब 5000 से ऊपर लगाए गए पौधों ने वृक्षों का रूप ले लिया है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, विनय साहू, संदीप सिंघानिया, सुरेंद्र पटले, पिंटू जंघेल, असीम शर्मा, अनिल पटेल, अभिषेक सक्सेना, दीपेश बघेल, अरविंद वर्मा, प्रकाश राठौर, नीलेश सोनी एवं स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
- Log in to post comments