प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आज अंतिम दिन, निगम ने एक दिन में वसूले 1.55 करोड़

 Today is the last day to pay property tax; the corporation collected ₹1.55 crore in a single day. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) संपत्तिकर में छूट का लाभ लेने के लिए शहर के करदाता अंतिम शेष दिनों में बड़ी संख्या में भुगतान कर रहे हैं। इसका असर सोमवार को नगर निगम की राजस्व वसूली में दिखाई दिया, जब निगम ने एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का संपत्तिकर वसूल किया। निगम प्रशासन का कहना है कि 30 जून तक कर का पूरा भुगतान करने पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट मिल रही है, इसलिए अंतिम दिन वसूली और बढ़ने की उम्मीद है।

जोनवार राजस्व की स्थिति

जोनवार वसूली में जोन-4 ने 20.85 लाख रुपए और जोन-9 ने 20.55 लाख रुपए की वसूली कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा जोन-8 ने 18.96 लाख, जोन-5 ने 15.03 लाख, जोन-10 ने 12.06 लाख, जोन-7 ने 11.01 लाख और जोन-3 ने 10.98 लाख रुपए का राजस्व जुटाया।

Category