प्रॉपर्टी टैक्स पूरा जमा कराने पर अब निगम देगा 5 प्रतिशत छूट, 30 सितंबर तक आखिरी मौका

The municipal corporation will now offer a 5% discount for full payment of property tax; the deadline is September 30 latest news raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) निगम आयुक्त संबित मिश्रा राजस्व वसूली पर पूरा जोर लगा रहे हैं। ताकि लंबे समय से बकाया और इस साल का प्रापर्टी टैक्स शहर के लोगों से जमा कराया जा सके। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के सभी 10 जोनों के कमिश्नरों को निर्देश दिए हैँ। लोगों की सुविधा के लिए चालू वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर पूरा जमा कराने पर 5% छूट देने का निर्णय लिया गया है।

जोनों में शिविर आयोजित करने का  निर्देश 

इसके लिए 16 से 30 सितंबर तक निगम मुख्यालय से लेकर जोनों में शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिए हैं। ऐसे वार्ड और क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम बकायादार हैं अथवा राजस्व वसूली की संभावना है। विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक संचालित किया जाए।

वार्डों में मुनादी नोडल, कर्मचारी अधिकारी की नियुक्ति

प्रत्येक जोन से एक नोडल अधिकारी, कर्मचारी शिविर के संचालन, राजस्व वसूली, नागरिकों की सुविधा तथा दैनिक प्रगति की जानकारी जोन कमिश्नर को देने के लिए नियुक्त किए गए हैं। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि 5% छूट एवं विशेष राजस्व वसूली शिविर की जानकारी अधिकाधिक लोगों पर व्यापक प्रचार-प्रसार माध्यम से पहुंचाएं। वार्ड स्तर पर सार्वजनिक मुनादी, पम्पलेट, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प,चैटबोट तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करें।


 

Category