राज्य खेल अलंकरण समारोह का सीएम ने किया शुभारंभ

CM Vishnudev Sai inaugurated the state sports investiture ceremony, six for Shaheed Rajiv Pandey Award, six for Shaheed Kaushal Yadav Award, two for Veer Hanuman Singh Award, 27 for Shaheed Pankaj Vikram Award, five more for Shaheed Vinod Choubey Award.  Chief Minister Trophy, Chhattisgarh, Raipur, Khabargali

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राज्य खेल अलंकरण समारोह की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे और सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा,कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित है।

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा 'जब रमन सिंह के नेतृत्व में 15 सालों तक भाजपा सरकार सत्ता में थी, तब राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार शुरू किया गया था। लेकिन पिछले पांच सालों से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। लेकिन अब जब हम सत्ता में आए हैं तो हमने इसे शुरू किया है।

बताते चलें कि राज्य शासन की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए छह, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार वर्ष 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए तीन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए एक, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। 229 खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख व 2020-21 के लिए 142 को 19 लाख 32 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Category