राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री बघेल ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा की रस्म की अदा की

Jagannath Temple located in Gayatri Nagar Raipur, Prabhu Jagannath, Bhaiya Baldau and sister Subhadra, Chherapahra ceremony before Rath Yatra, Governor Shri Vishwabhushan Harichandan and Chief Minister Bhupesh Baghel, Chhattisgarh,khabargali

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

Jagannath Temple located in Gayatri Nagar Raipur, Prabhu Jagannath, Bhaiya Baldau and sister Subhadra, Chherapahra ceremony before Rath Yatra, Governor Shri Vishwabhushan Harichandan and Chief Minister Bhupesh Baghel, Chhattisgarh,khabargali

रायपुर (khabargali) राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म भी अदा की । उसके पश्चात प्रभु श्री शहर भ्रमण के लिए रथ यात्रा के रूप में निकले। इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। 

Jagannath Temple located in Gayatri Nagar Raipur, Prabhu Jagannath, Bhaiya Baldau and sister Subhadra, Chherapahra ceremony before Rath Yatra, Governor Shri Vishwabhushan Harichandan and Chief Minister Bhupesh Baghel, Chhattisgarh,khabargali

 

Jagannath Temple located in Gayatri Nagar Raipur, Prabhu Jagannath, Bhaiya Baldau and sister Subhadra, Chherapahra ceremony before Rath Yatra, Governor Shri Vishwabhushan Harichandan and Chief Minister Bhupesh Baghel, Chhattisgarh,khabargali

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Category