रायपुर और मुंबई के मध्य सीधी बस सेवा शुरू

Direct bus service started between Raipur and Mumbai, Multi axle sleeper, Chhattisgarh, Khabargali

जानें इस  मल्टी एक्सल स्लीपर बस का किराया और कितने घंटे का रहेगा सफर 

रायपुर (khabargali) रायपुर से मुंबई जानें वालों के लिए अच्छी खबर है। नागपुर से मुंबई के मध्य समृद्धी महामार्ग प्रारंभ होने का लाभ अप्रत्यक्ष रूप से रायपुर को भी मिला है। 1 अप्रैल से रायपुर और मुंबई के मध्य सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। नागपुर से मुंबई के मध्य समृद्धी महामार्ग प्रारंभ होने से रायपुर भी सीधे सड़क मार्ग से मुंबई से जुड़ गया। रेल,हवाई यातायात के बाद सड़क मार्ग से सीधे जुडऩे से जहां इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा वहीं व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस मार्ग निर्माण के बाद समय की बचत जो होगी और दोनों ही स्थितियों में तीसरा विकल्प की उपलब्धता बने रहेगी।

यहाँ से मिलेगी बस, इतना होगा किराया

रायपुर से मुंबई के लिये शुरू हुई यह बस मल्टी एक्सेल स्लीपर वाली है जो रायपुर से मुंबई की दूरी 22 घंटे में तय करेगी।यह बस नये अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड भाटागांव से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से यह बस दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर को यहां पहुंचेगी। बस का किराया 2000 से 2200 रूपये रखा गया है।