रायपुर के डाकघरों से अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू, अब विदेशों में भी भेज सकते हैँ पार्सल

International parcel service started from Raipur post offices, now parcels can be sent abroad also. Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) अब डाकघरों से भी विदेशों में पार्सल और अंतरराष्ट्रीय लेख भेजा सकता है। रायपुर संभाग के डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों और उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल व अंतरराष्ट्रीय लेख बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सुविधा के माध्यम से लोग अब अपने पार्सल, दस्तावेज व अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल व व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं। इसमें ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन ट्रेकिंग भी

डाकघर में बुकिंग के लिए ग्राहक अपने पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण व सही पता, वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करता है। इसके बाद वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। इसके बाद ग्राहकों को ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।

फ्री पिकअप सुविधा उपलब्ध

यदि ग्राहक के पास बड़ा या भारी अंतरराष्ट्रीय पार्सल है, तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निशुल्क पिकअप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इससे उनका पार्सल डाकघर तक पहुंच जाएगा।

Category