रायपुर में स्टार्टअप्स को नई उड़ान, आईएसबीटी सेंटर में 100 नई सीटें जुड़ीं

 New boost for startups in Raipur; 100 new seats added at the ISBT center. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में इनोवेशन ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से आईएसबीटी सेंटर में 100 अतिरिक्त वर्कस्पेस सीटों का विस्तार किया है। इसके साथ ही केंद्र की कुल क्षमता बढ़कर 350 सीटों तक पहुंच गई है। यह पहल स्टार्टअप्स, डिजिटल कंपनियों, कंसल्टिंग फर्म्स और फ्रीलांसरों को आधुनिक और सुलभ कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। 

केंद्र में हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट स्क्रीन, क्लाउड स्टोरेज, प्राइवेट केबिन, कॉन्फ्रेंस रूम और कोलैबोरेटिव जोन्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस विस्तार से टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग और सेवा क्षेत्र में 150 से 200 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। प्रिज़्म के संस्थापक एवं सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि रायपुर जैसे उभरते शहर भारत की अगली पीढ़ी की सफल कंपनियों के केंद्र बन सकते हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार रायपुर का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और देश के शीर्ष 35 स्टार्टअप शहरों में शामिल हो चुका है।

Category