रायपुर प्रेस क्लब में तीज महोत्सव की धूम, नेहा श्रीवास्तव बनीं तीज क्वीन; मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा को हरियाली क्वीन का ताज

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

रायपुर (खबरगली ) रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित तीज महोत्सव में महिला पत्रकारों और महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधानों, रैंप वॉक, डांस, गायन और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोरा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। महोत्सव में नेहा श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना गया, जबकि मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा को संयुक्त रूप से हरियाली क्वीन का खिताब मिला।

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

तीज महोत्सव में रैंप वॉक ने बटोरीं तालियां

रायपुर प्रेस क्लब के तीज महोत्सव का सबसे आकर्षक हिस्सा रैंप वॉक रहा। महिला पत्रकारों ने पारंपरिक परिधानों में सादगी, आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज के साथ रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी सिर पर पल्लू लेकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में रैंप पर उतरीं। उनकी इस प्रस्तुति को मौजूद लोगों ने खूब सराहा और पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोरा ने भी रैंप वॉक में शामिल होकर महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया।

तीज क्वीन और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की सूची

तीज क्वीन का खिताब नेहा श्रीवास्तव

को प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा, प्रस्तुति और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

तीज क्वीन: नेहा श्रीवास्तव, हरियाली क्वीन: मधुमिता पाल एवं अंबिका मिश्रा, फोटोजेनिक क्वीन: तजीन नाज, कॉन्फिडेंस क्वीन: महिमा पांडे, चार्मिंग क्वीन: निक्की श्रीवास्तव, डांस क्वीन: अंकिता टाटिया, एलिगेंट क्वीन: रत्ना पांडे, फैशन क्वीन: श्वेता शर्मा, टैलेंट क्वीन: ज्योति सिंग, तीज पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर: शकुंतला तरार, बेस्ट हेयर स्टाइल: रुमा सेनगुप्ता, गेम्स स्पिरिट क्वीन: कमलेश्वरी साहू, बेस्ट ड्रेस्ड क्वीन: वर्षा यादव, बेस्ट स्माइल: तृषा अग्रवाल, बेस्ट मेकअप: डॉ. आकांक्षा दुबे

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, KhabargaliRaipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, KhabargaliRaipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, KhabargaliRaipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

डांस और गायन प्रतियोगिता में महिला पत्रकारों ने दिखाया हुनर

डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां डांस प्रतियोगिता में आकांक्षा दुबे, रिया साहू, अंकिता टाटिया, प्रज्ञा प्रसाद, रत्ना पांडे, किरण तिवारी, प्रगति अग्रवाल, नेहा श्रीवास्तव और वर्षा यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं मधुमिता पाल ने पंडवानी प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा की शानदार झलक पेश की।

गायन में भी बिखरे सुर

गायन प्रतियोगिता में मंजूषा शर्मा, प्रीति निगम, श्वेता शर्मा, डॉ. आकांक्षा दुबे, अनुराधा गुप्ता और तजीन नाज ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

पूर्व पत्रकार शताब्दी पांडे और समाजसेवी श्वेता पड्डा ने निभाई निर्णायक की भूमिका

तीज महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका पूर्व पत्रकार एवं भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे और समाजसेवी श्वेता पड्डा ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और रचनात्मकता सहित विभिन्न पहलुओं का आकलन करते हुए विजेताओं का चयन किया।

महिला पत्रकारों के योगदान की लक्ष्मी राजवाड़े ने की सराहना

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और महिलाओं के उल्लास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा महिला पत्रकारों के लिए तीज महोत्सव आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज की आवाज को मजबूती से सामने रखने का काम कर रही हैं। ऐसे आयोजन व्यस्त कार्यदायित्वों के बीच महिलाओं को आपसी संवाद, आत्मीयता और उत्सव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिला पत्रकारों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

लक्ष्मी वर्मा और भावना बोरा ने भी दीं शुभकामनाएं

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने तीज को महिलाओं की खुशियों, आत्मीयता और सांस्कृतिक परंपराओं का पर्व बताते हुए महिला पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। विधायक भावना बोरा ने कहा कि महिला पत्रकार समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को साथ मिलकर खुशियां साझा करने और आपसी सहभागिता को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

रायपुर प्रेस क्लब पदाधिकारियों और महिला सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार और प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। तीजा महोत्सव के आयोजन और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में अमृता शर्मा, प्रियंका कौशल, मीनल शर्मा, आकांक्षा दुबे, विनीता मंडल, सोनल भारद्वाज, सुजाता साहा और अंबिका मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

Raipur Press Club Teej Festival, Raipur Press Club painted in the colors of Teej, Laxmi Rajwade, Laxmi Verma and Bhavna Bohra increased the enthusiasm of women journalists by doing ramp walk, Teej Queen Neha Srivastava, Hariyali Queen Madhumita Pal, Ambika Mishra Hariyali Queen, Women Journalist Teej Festival, Raipur Teej Festival, Laxmi Rajwade Teej Festival Raipur Press Club News, Chhattisgarh, Khabargali

महिला पत्रकारों को दिए गए रिटर्न गिफ्ट

कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पत्रकारों को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। उपहार पाकर महिला पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीज के पारंपरिक रंग, रैंप वॉक की आकर्षक प्रस्तुतियां, डांस और गायन प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां तथा आत्मीय मेलजोल ने रायपुर प्रेस क्लब परिसर को उत्सव के माहौल में बदल दिया। रायपुर प्रेस क्लब का यह आयोजन महिला पत्रकारों और महिला सदस्यों को अपनी प्रतिभा, कला, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ की तीज परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का अवसर बना।

Category