सड़क हादसे में तीन की मौत, 11 घायल

3 people died on the spot in a road accident in Charama Ghat, Kanker, Chhattisgarh, Khabargali.

मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री साय ने किया गहरा दु:ख व्यक्त

बालोद (khabargali) राष्ट्रीय राजमार्ग - 30 पर चारामा घाट में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिनमें 11 घायल यात्रियों को कांकेर के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरूर थाना के मरकाटोला घाट की है। यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरकाटोला घाट में कल सड़क किनारे एक ट्रक पलट गई थी और अभी तक ट्रक को निकाला नहीं गया था। इसी दौरान बालोद से बैलाडीला की ओर आ रही यात्री बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 11 यात्री घायल हो गए जिन्हें काफी दिक्कतों के बाद बाहर निकाला गया और सभी को कांकेर जिले के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Category

Related Articles