सड़क सुरक्षा के प्रति अदाणी पावर की बड़ी पहल: चिखली में 100 से अधिक वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

Adani Power takes a major initiative towards road safety, distributing helmets to over 100 drivers in Chikhli, Raigarh, Chhattisgarh. - Khabargali

रायगढ़ (खबरगली) सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने सारंगढ़ नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिखली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 106 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को संस्थान की ओर से निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए।

पुलिस और प्रशासन का मिला सहयोग

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और डीएसपी (ट्रैफिक) श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अभियान के दौरान पुसौर थाना प्रभारी श्री राम किंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट सफर कर रहे चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों को समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए अनिवार्य कवच है।

Adani Power takes a major initiative towards road safety, distributing helmets to over 100 drivers in Chikhli, Raigarh, Chhattisgarh. - Khabargali

कॉर्पोरेट और सामाजिक सहभागिता

अदाणी पावर रायगढ़ की ओर से चीफ बिज़नेस ऑफिसर श्री शशधर दास और प्रोजेक्ट हेड श्री अजीत राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी के सीएसआर (CSR), मानव संसाधन, सुरक्षा और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

सराहनीय पहल

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने अदाणी पावर के इस कदम की सराहना की है। लोगों का मानना है कि इस तरह के जमीनी प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगेगा।

Category

Related Articles