स्टार प्रचारक में मुख्यमंत्री भूपेश शामिल वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन भाजपा की लिस्ट से गायब

 Khabargali Star Campaigner, Chief Minister, Bhupesh Baghel, Raman, Dr. Raman Singh

भाजपा शीर्ष नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को इशारों में सन्यास दे दिया है-कांग्रेस

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली अभूतपुर्व सफलता के बाद  से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद अब राष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़ गया है। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में प्रभावी ढंग से उठाया था। यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची से भी डॉ रमन सिंह का नाम जोड़ा ही नही गया है। 

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जारी किए गए भाजपा और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारको की सूची पर कहा कि एक ओर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद दिन प्रतिदिन देश की राजनीति में बढ़ रहा है इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झारखंड,ओडिशा,महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया था जहां पर कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार स्थापित हुई वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को पहले जहां झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र के चुनाव से दूर रखा गया था वहीं अब भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आगामी दिनों में संपन्न होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची से भी डॉ रमन सिंह का नाम जोड़ा ही नही गया है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर शोपीस बना कर बैठा दिया है इसे स्पष्ट तो संकेत है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को अघोषित रूप से सन्यास दे दिए हैं और इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि डॉ रमन सिंह जी की पूछ परख अब दिल्ली में नहीं हो रही है इस बात का एक और उदाहरण सामने आता है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल तो करती है पर डॉ रमन सिंह से अब वह कन्नी काटना चाहती है।

Related Articles