विश्व कार्टूनिस्ट दिवस (5 मई ) पर रायपुर में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा: बस्तर पर्यटन पर आधारित राष्ट्रीय कार्टून प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

World Cartoonists Day, May 5, Results Announced for the National Competition Based on Raipur and Bastar Tourism; Featuring Live Cartooning and a Cartoon Exhibition.  Triyambak Sharma, Editor of Cartoonwach , Cactus, Chhattisgarh; Khabargali

कार्यक्रम में विदर्भ के दो कार्टूनिस्ट बनायेंगे लाइव कार्टून और लगेगी कार्टून प्रदर्शनी

रायपुर (खबरगली ) विश्व कार्टूनिस्ट दिवस (5 मई) के अवसर पर राजधानी रायपुर एक बार फिर रचनात्मकता के रंगों में सराबोर होने जा रही है। 'कार्टून वॉच' पत्रिका द्वारा संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और सामाजिक संस्था 'कैक्टस' के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में शाम 5:55 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बस्तर: विदेश यात्रा का बेहतर विकल्प

कार्टून वॉच के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का विषय बेहद सामयिक था— “युद्ध के समय विदेशी यात्रा छोड़ें — बस्तर आइए, जहां शांति और हरियाली है।” देश भर के कार्टूनिस्टों ने अपनी कला के माध्यम से यह संदेश दिया कि वैश्विक तनाव के बीच बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति पर्यटन के लिए एक श्रेष्ठ विकल्प है। आज के कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा ।

कार्टून प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं 

प्रथम पुरस्कार (₹10,000/- संयुक्त):

मृत्युंजय (हैदराबाद) एवं रघुपति श्रींगेरी (बेंगलुरु)

द्वितीय पुरस्कार (₹7,000/- संयुक्त):

बिबेक सेनगुप्ता (बेंगलुरु) एवं अनूप राधाकृष्णन (केरल)

तृतीय पुरस्कार (₹5,000/- संयुक्त):

मोहन कुमार (हैदराबाद) एवं शैलेश (कर्नाटक)

20 विशेष पुरस्कार (₹1,000/- प्रत्येक ) :

आशा सोनी (रायपुर), बीनू (देहरादून), विनय चानेकर , देबाशीष (ओडिशा), हरि (विशाखापट्टनम), जयराज (एर्नाकुलम), कल्लोल मजूमदार (कोलकाता), मधूस (केरल), महेश मालदेव (कर्नाटक), एन. हरि (आंध्र प्रदेश), नागीशेट्टी (विजयवाड़ा), नूकापाठी (हैदराबाद), राकेश रंजन (दिल्ली), राम शेषु (नेल्लोर), शीतल साहू (राजनांदगांव), एस. वी. रमना अरुण (हैदराबाद), उज्ज्वल साहू (भिलाई), वल्लूरी (हैदराबाद), वरा प्रसाद (हैदराबाद), वडडेपल्ली एवं वेंकटेश (तेलंगाना)।

लाइव कार्टूनिंग और प्रदर्शनी का आकर्षण

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में नागपुर (विदर्भ) के दो ख्याति प्राप्त कलाकार, संजय मोरे और उमेश चारोले, उपस्थित रहेंगे। वे दर्शकों के सामने 'लाइव कार्टूनिंग' का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, डिजिटल युग में कार्टूनिंग के भविष्य पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। चयनित श्रेष्ठ कार्टूनों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

'आउट ऑफ द बॉक्स' सम्मान

कार्टून वॉच के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष समाज में लीक से हटकर काम करने वाली विभूतियों को “आउट ऑफ द बॉक्स” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

6 मई को होगी कार्टून कार्यशाला

उत्सव का सिलसिला 6 मई को भी जारी रहेगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक एक विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजीकृत छात्र कार्टूनिंग की बारीकियां सीखेंगे।

On World Cartoonist Day, 5th May, a gathering of eminent personalities will take place in Raipur. Results of the national competition based on Bastar tourism will be announced. Two cartoonists from Vidarbha will make live cartoons in the program and a cartoon exhibition will be held. Editor of Cartoon Watch, Trimbak Sharma, Cactus, Chhattisgarh, Khabargali