बस्तर पर्यटन पर आधारित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

कार्यक्रम में विदर्भ के दो कार्टूनिस्ट बनायेंगे लाइव कार्टून और लगेगी कार्टून प्रदर्शनी

रायपुर (खबरगली ) विश्व कार्टूनिस्ट दिवस (5 मई) के अवसर पर राजधानी रायपुर एक बार फिर रचनात्मकता के रंगों में सराबोर होने जा रही है। 'कार्टून वॉच' पत्रिका द्वारा संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और सामाजिक संस्था 'कैक्टस' के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में शाम 5:55 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।