यूपीएससी की डगर और रामचरितमानस के सोपान: मुख्यमंत्री साय ने किया वसंत वीर उपाध्याय की अनूठी पुस्तक का विमोचन

The path to UPSC and the steps of Ramcharitmanas: Chief Minister Sai releases unique book by senior journalist Vasant Veer Upadhyay, connecting the 7 stages of becoming an IAS officer with the 7 chapters of the Ramcharitmanas. Raipur, Press Club, Chhattisgarh, Khabargali

आईएएस बनने के 7 चरण व मानस के 7 काण्ड को जोड़ लिखी पुस्तक

रायपुर (खबरगली) राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार वसंत वीर उपाध्याय द्वारा लिखित विशिष्ट पुस्तक ‘आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरित मानस’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुस्तक की मौलिकता की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।

The path to UPSC and the steps of Ramcharitmanas: Chief Minister Sai releases unique book by senior journalist Vasant Veer Upadhyay, connecting the 7 stages of becoming an IAS officer with the 7 chapters of the Ramcharitmanas. Raipur, Press Club, Chhattisgarh, Khabargali

तैयारी के 7 चरण और मानस के 7 कांड

इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लेखक ने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी के सात कठिन चरणों की तुलना श्रीरामचरितमानस के सात कांडों से की है। पुस्तक में लक्ष्य निर्धारण, रणनीति और बुनियादी अवधारणाओं को मानस के प्रसंगों के माध्यम से बेहद सरल और रोचक ढंग से समझाया गया है।

प्रशासनिक अनुभव का खजाना

पुस्तक के मुख्य अंशों में शामिल हैं: अनुभवी अधिकारियों की सीख: इसमें देश और छत्तीसगढ़ के लगभग 32 आईएएस अधिकारियों के साथ किए गए संवाद को संकलित किया गया है।

माय फर्स्ट इंटरव्यू

पुस्तक के पहले भाग में 'माय फर्स्ट इंटरव्यू' श्रृंखला के माध्यम से अधिकारियों के वास्तविक अनुभवों को साझा किया गया है, जो अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होंगे।

समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

विमोचन कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने माना कि यह पुस्तक केवल परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन की कला भी सिखाती है।