राज्य

धरसींवा में अस्पताल भी बढ़ेगा और किसानों की धान खरीदी भी गांव के करीब होगी

रायपुर/खरोरा (खबरगली ) धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के मोर्चे पर एक ही समय में दो बड़ी खुशखबरियां सामने आई हैं। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा को 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में उन्नत करने और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए ₹97.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, वहीं किसानों के लिए पवनी, परसतराई, भड़हा और खपरीडीहखुर्द में चार नए धान उपार्जन केंद्रों को भी मंजूरी दी गई है। इन दोनों फैसलों को धरसींवा