शहर

रायपुर (खबरगली)  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय को बड़ी सफलता मिली है। इस प्रकरण में फंसी जानी-मानी टेलीविजन स्पोर्ट्स एंकर, मॉडल और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने सट्टा ऐप के प्रचार के एवज में मिली 1.50 करोड़ रुपए की पूरी रकम ईडी के समक्ष सरेंडर कर दी है। ईडी ने इस संबंध में रायपुर स्थित विशेष न्यायालय को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। जांच एजेंसी को इनपुट मिलने के बाद मई 2026 में शेफाली बग्गा के दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। 

आवास से 30 लाख रुपए नकद बरामद