13 injured hindi news khabargali

असम (खबरगली) असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मिनी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में 20 साल के अतुल बोरा और 20 साल के अरुण कुमार भी शामिल हैं। 

दोनों इसी इलाके के रहने वाले थे।  हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया ।  हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी पूरी जानकारी आना बाकी है।