17 critical

जांजगीर(खबरगली) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर पाइपलाइन विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद से प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार बचाव और उपचार कार्य में जुटी हुई हैं।