22 meritorious students received incentives of Rs 2 lakh each. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित श्रम विभाग के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में उस वक्त भावुक और गर्व भरा माहौल देखने को मिला, जब मजदूर परिवारों के होनहार बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक अपने पसीने और मेहनत से देश और समाज के विकास की मजबूत नींव रखते है