28 सितंबर को ट्रिब्यूनल में सुनवाई खबरगली Mahanadi dispute moving towards a resolution; CM Sai says a solution will be found soon; tribunal hearing scheduled for September 28. raipur hindi news chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच करीब चार दशकों से चले आ रहे महानदी जल बंटवारे के विवाद के समाधान की उम्मीद एक बार फिर बढ़ी है। ओडिशा दौरे पर गए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि अब महानदी जल बंटवारे को लेकर विवाद जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी एनडीए सरकार है। इसलिए कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है और बहुत जल्दी इसका निपटारा होने वाला है। ओडिशा प्रवास के दौरान सीएम साय ने वहां के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की।

28 सितंबर को अगली सुनवाई