बलरामपुर (खबरगली) बलरामपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी के पास सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
