रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों को भरने के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने संस्था स्तर पर प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके तहत बी.फार्मेसी, बी.फार्मेसी लेटरल एंट्री, डी.फार्मेसी और एम.फार्मेसी पाठ्यक्रमों में पात्र विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। विभाग की ओर से जारी प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसलिंग के अतिरिक्त संस्था स्तर पर भी प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा सकेगी। इससे उन विद्यार्थियों को एक और
- Today is:
