Andabar-Nicobar Nikori

रायपुर (khabargali) राजधानी के साइंस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन यानी तीसरे दिन नृत्य महोत्सव का शुभारंभ तमिलनाडु के कलाकारों द्वारा सफेद कुर्ता, सफेद लुंगी पोशाक में कोथा नृत्य से हुई। इसके बाद लक्षदीप के कलाकारों द्वारा बंदिया लोक नृत्य और अंडबार-निकोबार निकोरी नृत्य प्रस्तुत की गई। कर्नाटक के कलाकारों द्वारा लम्बाड़ी लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा उरांव कर्मा नृत्य और मेघालय राज्य के कलाकारों द्वारा बांग्ला नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी गई।