नई दिल्ली (खबरगली) सोमवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले से जुड़ी एक कार का भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा अक्षय कुमार के जुहू स्थित आवास के नज़दीक हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के समय अभिनेता अक्षय कुमार उस वाहन में मौजूद नहीं थे।
कैसे हुआ हादसा