बगिया में फिर दिखा किसान वाला अंदाज रायपुर

रायपुर/जशपुर (खबरगली ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान और अपनी माटी से जुड़ा आत्मीय रिश्ता सोमवार सुबह उस समय फिर देखने को मिला, जब वे अपने गृहग्राम बगिया के खेत में पहुंच गए। सुबह-सुबह खेत में उतरकर मुख्यमंत्री ने बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाया और पारंपरिक तरीके से बियासी की। सत्ता और सरकार की जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह अंदाज ग्रामीण जीवन से उनके गहरे जुड़ाव की तस्वीर पेश करता नजर आया।