भारत लाने की तैयारी खबरगली ‘Treasurer’ of liquor syndicate

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के 2,883 करोड़ रुपए से अधिक के कथित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था। अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, भारत लाए जाने की तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।