चपेट में आने से तीन छात्र घायल खबरगली Ceiling plaster falls in government school; three students injured. Hindi news latest news khabargali

बेमेतरा(खबरगली) बेमेतरा जिले के एक शासकीय प्राथमिक शाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा दूसरी में अध्यापन कार्य के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन छात्र घायल हो गए।

 इनमें से दो छात्रों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानखम्हारिया में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।