causing panic among residents hindi news indore news khabargali

इंदौर (खबरगली) इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में रामकी कंपनी में ब्लास्ट की बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि वहां लगातार 2 से 3 धमाके हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि वहां आसपास के घरों का सामान गिर गया।

धमाकों की आवाज को नजरअंदाज कर दिया जाए तो वहां जैस भूकंप आया और लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज पूरे आसापास के क्षेत्र में सुनी गई। सूचना यह भी है कि कुछ मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। लेकिन अब तक किसी जनहानि की सूचना की पुष्टि सामने नहीं आई है।