रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति और पदस्थापना को लेकर हलचल तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर करीब 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले को लेकर मंथन चल रहा है। पदोन्नति के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से सीआर समेत जरूरी दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके साथ ही DIG स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव की संभावना है।
2013 और 2014 बैच के अफसरों को प्रमोशन की तैयारी
