छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब से 8 मौतों का आरोप

कसडोल (खबरगली) बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम खर्वे में हुई आठ लोगों की रहस्यमय मौतों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर इन लोगों की जान ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और दफन किए गए शवों को कब्र से बाहर निकालकर परीक्षण प्रक्रिया पूरी की। कुछ दिन पूर्व बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि गांव के रामसाय जायसवाल ने कथित तौर पर शराब में जहर मिलाकर ल