cinematic-style oath-taking ceremony was held in Manendragarh; a contribution of ₹1.11 lakh was announced for child welfare and old-age home projects.

सेवा की गुणवत्ता ही लायंस क्लब की असली पहचान – PMJF 8 स्टार लायन तिलोकचंद बरड़िया

मनेंद्रगढ़ (खबरगली ) लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के रीजन-11 एवं ज़ोन-31 के अंतर्गत लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ एवं लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह बॉलीवुड (फिल्मी) थीम पर भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आकर्षक मंच सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं फिल्मी शैली में आयोजित कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।