दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली (खबरगली) दिल्ली के कई नामी-गिरामी स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद एहतियातन छात्रों और स्कूल स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों के मुताबिक धमकी भरे ई-मेल में संसद हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरु का नाम लेते हुए हमले की मंशा जाहिर की गई है।