दिसंबर के अंत में चुनाव

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। चुनाव की तैयारी के लिहाज से 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इन चुनावों में बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली जैसे बड़े नगर निगमों के साथ अन्य नगरीय निकायों में भी मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।