expenses will be spent on these works cg news hindi news cg big news latest news khabargali

बलौदाबाजार (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वे अब शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में 60 करोड़ 20 लाख 21 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें कुल 32 करोड़ 32 लाख 12 हजार रुपए के 16 कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ 88 लाख 09 हजार रुपए के 32 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।