Fake note making factory

मास्टरमाइंड सोशल मीडिया में लुभावने ऑफर देकर करता था नकली नोटों की सप्लाई

भिलाई (khabargali) मध्यप्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने भिलाई (छत्तीसगढ़)में नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा है। यहां से एक आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 54 लाख रुपए के नकली नोट समेत नोट बनाने वाली सामग्री जब्त की है। पकड़ा गया आरोपी पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह 50 लाख रुपए के नकली नोट चला चुका है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए के नकली नोट छापने की फिराक में था।