five star mine awarded from Coal Ministry Parsa East Kanta Basan

अंबिकापुर (khabargali) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की कोयला मंत्रालय से पुरस्कृत पांच सितारा खदान परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) ने वृक्षारोपण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पीईकेबी खदान के रेकलैम्ड क्षेत्र में अक्टूबर 2023 तक 90 प्रतिशत से अधिक सफलता की दर के साथ में 11.50 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। यह भारत के खनन उद्योग में अब तक का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान है।