घोटालों और अफवाहों पर अंकुश

फर्जी पेपर लीक, घोटालों और अफवाहों पर अंकुश, 22 लाख छात्रों के हित में बड़ा कदम  

नयी दिल्ली (खबरगली ) केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के मद्देनजर देशभर में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के आदेश के मुताबिक, 22 जून 2026 तक टेलीग्राम एप तक पहुंच पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मैसेज एडिटिंग फीचर को 30 जून तक बंद रखा गया है।   यह फैसला 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होने वाले री-एग्जाम से महज पांच दिन पहले लिया गया है। NTA ने अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी