हाथ से फिसली ग्रैंडर मशीन की ब्लेड ने काट दी गर्दन खबरगली In a heartbreaking accident

भिलाई (खबरगली) जामुल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। टाइल्स मिस्त्री लकड़ी की चौखट काट रहा था, तभी उसके हाथ से ग्रैंडर मशीन फिसल गई और ब्लेड सीधे गर्दन पर लग गई। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।

जामुल टीआई रामेन्द्र सिंह के मुताबिक मिस्त्री योगेश शर्मा सुबह करीब 9.30 बजे फरीदनगर स्थित घर से काम पर निकला था। कैलाश नगर निवासी घनश्याम वर्मा के यहां टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। रोज की तरह उसने टाइल्स फिटिंग शुरू की और चौखट का हिस्सा काटने के लिए ग्रैंडर चलाया।