रायपुर (खबरगली) रायपुर के एक बिल्डिंग्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आईएएस अधिकारी की पत्नी अचानक लिफ्ट में फंस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।