नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली (खबरगली) दक्षिण जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली 1.031 किलो कोकीन जब्त की और इस ड्रग सप्लाई सिंडिकेट का मुख्य सदस्य को धर दबोचा। जब्त की गई कोकीन की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

आरोपी एक नाइजीरियन नागरिक है, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कोकीन की सप्लाई करता था और उसका नेटवर्क काफी बड़ा था। आरोपी का नाम जॉन चिबुइके (35 साल) है। वह मेहरौली के इस्लाम कॉलोनी में रहता है। जॉन पहले भी 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में शामिल था।