रायपुर (खबरगली ) यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल के बीच NSUI में आधी रात बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। संगठन ने रायपुर शहर जिलाध्यक्ष शांतनु झा को उनके पद से मुक्त कर दिया है। वहीं संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए 9 नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। देर रात करीब 12 बजे जारी हुए आदेश के बाद NSUI के भीतर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खास तौर पर संगठन चुनाव के बीच रायपुर शहर जिलाध्यक्ष को हटाए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
- Today is:

