रायपुर (khabargali) वर्तमान में साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती हो गई। इससे निपटने पुलिस विभाग अब अलग से आईटी कैडर बना रहा है। आईटी कैडर में आईटी प्रोफेशनल्स, कंप्यूटर एजुकेशन वाले जवानों की भर्ती की जाएगी। इससे विभाग को आईटी और कंप्यूटर में और अधिक दक्ष स्टॉफ मिलेंगे। बल की कमी भी दूर होगी। इससे साइबर क्राइम की जांच और कार्रवाई में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में पुलिस बल में अलग-अलग पदों में भर्ती हुए जवानों और अधिकारियों से यह काम लिया जाता है।
- Today is: