रायपुर में भीषण सड़क हादसा

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिपरौद–बजरंगपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और रेत से भरे हाइवा की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। यह घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरंगपुर इलाके में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक (CG 04 JC 7941) और हाइवा (CG 04 QP 2293) की तेज रफ्तार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।