संत रविदास 650वीं जयंती समरसता संकल्प अभियान भाजपा रायपुर रमेश सिंह ठाकुर कलश यात्रा रायपुर वाराणसी पवित्र कलश विष्णुदेव साय भाजपा छत्तीसगढ़ संत रविदास समाचार

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर बोले- संत रविदास का समरसता और समानता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल से युक्त कलश पूरे प्रदेश के साथ रायपुर जिले के सभी मंडलों में भ्रमण करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, समानता, संवेदनशीलता और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कह