रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ाते हुए व्यापार प्रकोष्ठ की वृहद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी इस सूची में अनुभवी नेता सुभाष अग्रवाल को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।